Shahjahnpur News: आंबेडकर स्मृति द्वार पर लगी फोटो पर गोबर डालने से आक्रोश
शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: निगोही। कबीरपुर गांव के पास स्मृति दार पर लगी डाक्टर आंबेडकर की फोटो पर किसी अराजक तत्व ने गोबर डाल दिया। इस घटना से लोगो में गुस्सा फैल गया। भीम आर्मी ने घटना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। निगोही-पुवायां मुख्य मार्ग पर निगोही के कबीरपुर गांव के पास विधायक निधि से डाक्टर आंबेडकर की याद में स्मृति द्वार बनवाया गया है। जिसमें डाक्टर आंबेडकर का फोटो लगा है। आज सुबह किसी युवक ने मूर्ति के ऊपर गोबर फेंक दिया। लोगो ने जब मूर्ति देखी तो गुस्से से भर गए। भीम आर्मी को मामले की जानकारी दी। सूचना पर भीम की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद भीम आर्मी के बरेली मंडल उपाध्यक्ष सुधीर आर्यन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.