Shahjahnpur News: अहंकार रावण के पतन का कारण बना, श्रीराम के चरित्र से सीख लें: सुरेश खन्ना
शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। खत्री समाज शाहजहांपुर की ओर से दशहरा और खत्री दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में कैसा आचरण करना चाहिए, यह भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व से सीखा जा सकता है। अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बनता है। रावण कितना भी ज्ञानी क्यों न था, लेकिन उसका अहंकार ही उसके विनाश का कारण बना। रामचरितमानस के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए खन्ना ने कहा कि रावण का अहंकार मृत्यु के समय भी कम नहीं हुआ। रामचरितमानस के प्रत्येक पात्र से जीवन में कुछ न कुछ सीख मिलती है। हनुमान जी के चरित्र से सेवा और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को ऐसा आशीर्वाद दिया कि उनकी पूजा उनसे पहले की जाएगी। सीता की खोज और लक्ष्मण के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.