Shahjahnpur News: अस्पताल में इलाज के लिए आए घायलों में मारपीट, दो हिरासत में
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: निगोही। निगोही के सरकारी अस्पताल में घायलों के इलाज के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। अस्पताल परिसर में हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक, अर्जुनपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में खिरिया पूर्वी गांव निवासी विमलेश (30) और उनकी पत्नी सोहिता (28) के अलावा कटरा थाना क्षेत्र के कबरा हुसैनपुर गांव निवासी छोटे अली (26) घायल हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए निगोही अस्पताल लाया गया था। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद दोनों पक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.