Shahjahnpur News: अवैध वसूली का आरोप, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: तिलहर। नगरिया मोड़ पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली और लोगों को परेशान करने के आरोप लगे हैं। मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसपी सौरभ दीक्षित ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी दीपेंद्र चौधरी और विनय कुमार पर सादे कपड़ों में लोगों से विवाद करने, जबरन गाड़ी में बैठाने और वसूली के आरोप लगाते हुए वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। उधर, कपसेड़ा गांव निवासी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वीरेश कुमार ने भी एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें दोनों पुलिसकर्मियों पर क्षेत्र में बालू और मिट्टी का अवैध खनन कराने तथा शराब की दुकानों से वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.