Shahjahnpur News: अवैध कट बंद कर रहे एनएचआई कर्मचारियों का किया विरोध
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: तिलहर। हाईवे पर अवैध कट पर एनएचआई द्वारा बैरिकेडिंग करने को लेकर लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को मौके से भगा दिया इसके बाद बैरिकेडिंग का कार्य पूरा हुआ। रविवार की दोपहर हाईवे तिराहे पर हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए अवैध कट बंद करने के लिए एनएचआई के कर्मचारियों के द्वारा बैरिकेडिंग लगाने का कार्य किया जा रहा था। तभी कुछ लोग आ गए और विरोध करने लगे। कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने। इस पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी तो चौहटियां पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर वहां से हटाया। लोगों के जाने के बाद पुलिस ने अपनी मौजूदगी में हाईवे पर बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.