Shahjahnpur News: अल्हागंज से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। क्षेत्रवासियों को दिल्ली आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा के प्रयासों से शाहजहांपुर डिपो की बस सेवा अल्हागंज से दिल्ली के लिए शुरू की गई। बस प्रतिदिन शाम पांच बजे अल्हागंज से दिल्ली के लिए रवाना होगी।रविवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा एवं निर्वतमान विधायक शरदवीर सिंह ने अल्हागंज बस स्टेंड से बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई।अल्हागंज से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से अल्हागंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दिल्ली आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। लोगों को अब दिल्ली जाने के लिए दूसरे स्थानों से बस पकड़ने की परेशानी से भी राहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.