Shahjahnpur News: अल्हागंज में युवक ने फंदे से लटककर जान दी
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया द्वितीय में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान शंकर पुत्र रमेश उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद सामने आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.