शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। अल्हागंज-बिलग्राम स्टेट हाइवे पर अल्हागंज की मुख्य बाजार में ऊंची पुलिया पर बना गड्ढा खतरों को आमंत्रित कर रहा है। ऊंची पुलिया के आसपास फलों की रेहड़ियां व फुटपाथ पर सब्जी की दुकानें लगने से मार्ग जगह-जगह सँकरी होने की वजह से इस मार्ग से बाइक सबार व पैदल यात्रियों के लिए निकलना दूभर हो रखा है वही पुलिया के ऊपर बना यह गड्ढा उजागर होने से लोगो की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सबाल खड़ा कर रहा है। प्रतिदिन जाम की स्थिति में इस पुलिया पर बने गड्ढे में बाइक या छोटे वाहनों का पहिया जाने से वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है वही पैदल राहगीरों,बच्चो व महिलाओं की जरा सी अनदेखी में इस गड्ढे में पैर जाने से चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। पिछले कई वर्षों से बन्द ऊंची पुलिया पर कई बार गड्ढे उजागर ...