शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियो की तलाश में थाना अल्हागंज पुलिस द्वारा अभियान के तहत आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 23 और 24 अक्टूबर की रात प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में इस्लामगंज निवासी कमलेश,शशिकांत शर्मा निबासी मोहल्ला अंधुई अल्हागंज,पवन निबासी मोहल्ला अंधुई अल्हागंज,रामसागर निबासी मंझा पूर्वी, सुनील सिंह निवासी बिचौला, भूरे निबासी चौकी आजमपुर,पंकज स...