शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बाढ़ की चुनौती के बीच प्रशासनिक अमला अब कागजी निगरानी के बजाय सीधे मैदान में उतरकर हालात पर नजर रख रहा है। अलसुबह अफसर नदियों और जलभराव वाले इलाकों का जायजा लेने निकल रहे हैं तो रात में राहत शिविरों तक पहुंचकर वहां रह रहे प्रभावित परिवारों की व्यवस्थाएं परखी जा रही हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार और एसडीएम सदर अतुल सिंह ने शहर के अलग-अलग इलाकों में जलस्तर और जलभराव की स्थिति देखने के साथ बाढ़ शरणालयों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हनुमत धाम के पीछे खेतों, ख्वाजा फिरोज कॉलोनी, ककरा पुल और डैम रोड का निरीक्षण किया। ख्वाजा फिरोज कॉलोनी में कुछ घरों में पानी भरा मिला, हालांकि सड़क पर अभी पानी नहीं था। ककरा पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ मिला। डैम रोड पर भी सड़...