शाहजहांपुर, सितम्बर 17 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। डंपर की साईड लगने से ई-रिक्शा खाई में पलट गई। चालक घायल हो गया। दूसरी घटना में बाइक डिवाइडर से टकराने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कपूरनगरा निवासी राजपाल ई-रिक्शा लेकर हाईवे पर जा रहे थे। सहकारी समिति के सामने पीछे से निकले डंपर की साइड लगने से ई-रिक्शा खाई में पलट गया। चालक ई-रिक्शा के नीचे दब गया। राहगीरों ने उसे निकाला। लहूलुहान हालत में उसे उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद डंपर रफूचक्कर हो गया। दूसरी घटना में हाईवे पर चौधरी ढाबा के पास हुई। मधुपुरी निवासी सौरभ सिंह बाइक अनियंत्रित होने से हाईवे पर डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में उपचार के लिए बरेली भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...