Shahjahnpur News: अरिल नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कलान की ग्राम पंचायत सिउड़ी में अरिल नदी में डूबे युवक नरसिंह का शव दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से ही प्रशासन की टीम गोताखोरों और ग्रामीणों के साथ नदी में उसकी तलाश कर रही थी। लगातार दूसरे दिन गोताखोरों और ग्रामीणों ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम को नरसिंह का शव बरामद करने में सफलता मिली। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नदी में नहाते समय ग्रामीण गहरे पानी में डूबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.