Shahjahnpur News: अब मेडिकल कॉलेज में होगी पूरे शरीर की जांच, लगेगी एमआरआई मशीन
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में मरीजों की बढ़ती समस्याओं और जांच के लिए निजी अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर निर्भरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन लगाने का फैसला लिया गया है। मशीन लगने के बाद जिले के हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक मेडिकल कॉलेज में एमआरआई जांच की सुविधा न होने के कारण गंभीर मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को मोटी फीस खर्च करनी पड़ती है। कई बार आर्थिक रूप से कमजोर मरीज जांच का खर्च न उठा पाने के कारण परेशान होते हैं और समय पर जांच न होने से उपचार में भी देरी होती है। एमआरआई मशीन लगने के बाद सिर, रीढ़, जोड़ों समेत शरीर के विभिन्न अंगों की विस्तृत जांच मेडिकल कॉलेज में ही हो सकेगी। इससे गंभीर बीमारियों और चोटों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.