Shahjahnpur News: अब तक रोडवेज को सीएमओ के पत्र का इंतजार
शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। रोडवेज के संविदा चालक मोरसिंह के फर्जी चिकित्सीय प्रमाणपत्र का मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई के लिए रोडवेज विभाग सीएमओ के पत्र का इंतजार कर रहा है। चालक पर आरोप है कि हरियाणा की जेल से रिहा होने के बाद उसने जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक का फर्जी प्रमाणपत्र बनवा लिया था। मामले की जांच के दौरान जैतीपुर सीएचसी के संबंधित चिकित्सक ने प्रमाणपत्र को फर्जी बताते हुए सीएमओ को पत्र भेजा था। इसके बाद मामले में रोडवेज विभाग की ओर से भी संविदा चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की गई। हालांकि, विभाग का कहना है कि कार्रवाई के लिए सीएमओ की ओर से आधिकारिक पत्र मिलने का इंतजार है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: फर्जी प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने वाले अफसरों की तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.