Shahjahnpur News: अब कवि तिराहे पर धंसी सड़क, आवागमन हो रहा प्रभावित
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। हॉकी क्लब के सामने पुलिया निर्माण के लिए सड़क बंद किए जाने के बाद जिस वैकल्पिक रास्ते पर यातायात का दबाव बढ़ा है, अब वही रास्ता परेशानी का सबब बन गया है। मंगलवार को कवि तिराहे के पास सड़क धंस गई। धंसी सड़क के किनारे लगा जाल भी सड़क से ऊंचा हो गया है। इससे वाहनों के निकलने के लिए रास्ता संकरा हो गया और दिनभर आवागमन प्रभावित रहा। कारों को जाल और धंसी सड़क से बचाकर निकालने में चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, हॉकी क्लब के सामने पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण के चलते रास्ता बंद होने से दुर्गा होटल से विश्वनाथ मंदिर होते हुए सदर या लाल इमली चौराहा जाने वाले लोग इसी वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। लाल इमली चौराहे से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.