शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परशुरामपुरी थाना पुलिस ने दो पुरुषों और एक महिला को 964 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा, जबकि खुटार पुलिस ने दो युवकों से 10 ग्राम 530 मिलीग्राम स्मैक बरामद की। परशुरामपुरी पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर मार्ग स्थित ककराही पुलिया के पास तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें झारखंड के लातेहार जिले के तरवाड़ी निवासी हुसैन अंसारी (34) और जिलवा बीबी (45) तथा शाहजहांपुर के परशुरामपुरी क्षेत्र के करदौला निवासी छबिनाथ (70) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 964 ग्राम अफीम, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइक...