Shahjahnpur News: अपहरण की सूचना झूठी निकली, तीन घंटे में बालक बरामद
शाहजहांपुर, सितम्बर 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रौसर कोठी गांव में दस वर्षीय बालक के अपहरण की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। आरसी मिशन पुलिस ने करीब तीन घंटे में बालक को चार किलोमीटर दूर ददऊं गांव से बरामद कर लिया। पूछताछ में अपहरण की बात गलत निकली। आरोप है कि गांव के तीन लोगों को रंजिशन फंसाने के लिए सूचना दी गई थी। गांव निवासी आमना बेगम पत्नी नसीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसके दस वर्षीय बेटे अरमान का गांव के ही तीन लोगों ने अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपितों के घर पहुंची, जहां तीनों मिले। एसआई विक्रम सिंह ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें अरमान गांव कनेंग की ओर जाता दिखाई दिया।इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव ददऊं पहुंची। दोपहर करीब तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.