शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: नाबालिग के अपहरण और पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को पुलिस ने बंदी बनाकर जेल भेजा है। दो सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की गायब होने के मामले में पिता ने पड़ोसी गांव के दो युवकों और उनके परिजनों के विरुद्ध अपहरण और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। आज वांछित मुख्य आरोपी को पुलिस ने बंदी बना लिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया आरोपी अमर पाल निवासी परशुरामपुर को आज बंदी बनाकर जेल भेजा है। प्रकरण में विवेचना प्रचलित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...