Shahjahnpur News: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी डबल डेकर बस, 70 यात्री बाल-बाल बचे
शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- Shahjahnpur News: तिलहर (शाहजहांपुर)। सीतापुर से दिल्ली जा रही करीब 70 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस रविवार रात अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसा ग्राम नगला हाजी में जयपुरिया स्कूल के सामने बरेली की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिवहन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था देर रात तक चलती रही। सीओ विदुष सक्सेना के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि नगला हाजी के पास एक डबल डेकर बस पलट गई है। इस पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि बस संख्या यूपी 63 एटी 9642 सीतापुर से दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.