शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर सड़क की पटरी पर बने गहरे गड्ढे बाइक सवार की मौत का कारण बन गए।बाइक अनियंत्रित होकर पटरी पर गिर गई।हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मदनापुर थाना क्षेत्र के टिओरी गांव निवासी अरविंद पुत्र दाताराम बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था।इसी दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पटरी पर जा गिरी।पटरी पर बने गहरे गड्ढों के बीच गिरने से अरविंद के सिर में गंभीर चोट लग गई।हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...