Shahjahnpur News: अनजाने व्रत ने बना दिया गुणनिधि को कुबेर: प्रशांत
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में चल रही कथा में बुधवार को भक्ति और उत्सव का माहौल रहा। कथा व्यास प्रशांत प्रभु ने धन के देवता कुबेर की कथा सुनाते हुए भगवान शिव की महिमा और महाशिवरात्रि व्रत के पुण्य का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कभी गुणनिधि नाम का एक ब्राह्मण जुए की बुरी आदत में पड़ गया था। पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद दर-दर भटकते हुए उसका जीवन बेहद कठिन हो गया। कथा व्यास ने बताया कि एक दिन भूख से व्याकुल गुणनिधि जंगल की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे ब्राह्मणों का एक समूह दिखाई दिया, जो भोजन सामग्री लेकर शिवालय जा रहा था। गुणनिधि भी उनके पीछे-पीछे शिवालय पहुंच गया। वहां ब्राह्मणों ने भजन-कीर्तन किया और भोजन भगवान शिव को भोग के रूप में अर्पित किया। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.