Shahjahnpur News: अधूरे नाले से श्यामतगंज गौंटिया में जलभराव
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। वार्ड संख्या पांच चिनौर के श्यामतगंज गौंटिया में अधूरा नाला बरसात में जलभराव का कारण बन गया है। पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह ने नगर आयुक्त से नाले का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय से आत्मानंद इंटर कॉलेज तक पक्का नाला बना है, लेकिन इसे श्यामतगंज गौंटिया तक नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने तत्काल राहत के लिए जेसीबी से नाला खुदवाकर दो स्थानों पर पाइप डलवाने की मांग की, ताकि जल निकासी सुचारु हो सके। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जलभराव से परेशान लोगों ने अधूरा नाला पूरा कराने की उठाई मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.