Shahjahnpur News: अधूरे काम पर मंत्री की सख्ती, तेजी से पूरा कराने के निर्देश
शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ककरा स्थित नगर निगम के नवनिर्मित कार्यालय भवन का काम पूरा होने के बावजूद परिसर में कई व्यवस्थाएं अभी अधूरी हैं। बुधवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नए भवन में संचालित नगर निगम के कार्यों और उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भवन और परिसर में शेष कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी काम अभी अधूरे हैं, उन्हें अनावश्यक देरी के बिना पूरा कराया जाए, ताकि कार्यालय का कामकाज पूरी तरह सुचारु हो सके और यहां आने वाले आम लोगों को किसी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.