शाहजहांपुर, अक्टूबर 16 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। सड़क के गड्ढे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कोरोकुइयां नहर पटरी पर अधूरी सड़क और गड्ढों के कारण मोटरसाइकिल से गिरकर चंदा बेगम की मौत हो गई। मां की मौत से उनके बेटे तौसीफ खान और बेटी गजाला का रो-रोकर बुरा हाल है। पहले ही पिता को खो चुके दोनों भाई-बहन के सिर से अब मां का साया भी उठ गया। विकासखंड सिंधौली की ग्राम पंचायत कुतुबपुर सिरसी निवासी तौसीफ खान बुधवार को अपनी मां चंदा बेगम के साथ ननिहाल कोरोकुइयां गए थे। शाम करीब 7:30 बजे दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोरोकुइयां नहर पटरी पर सड़क अधूरी होने और जगह-जगह गड्ढे होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अचानक गड्ढे में पहुंच गई। संतुलन बिगड़ने से चंदा बेगम सड़क पर गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय ल...