शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: तिलहर। रेलवे फाटक बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का दूसरे दिन गुरुवार को धरना जारी रहा। किसी भी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर नेताओं ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।गुट के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह लोधी ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण वैकल्पिक मार्ग जर्जर पड़े हैं जहां से निकलना लोगों के लिए दूभर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक को जल्द खोला जाए और जब तक रेलवे फाटक बंद रहता है तब तक वैकल्पिक मार्ग गुलचंपा व रुजवारी की जर्जर सड़कों को ठीक कराया जाए।इस दौरान रमेश शर्मा, कामता प्रसाद, गेंदललाल वर्मा, प्रदीप कुमार, सर्वेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...