शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: खुटार। खुटार के पुवायां रोड पर गांव रामपुर कलां में सोमवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में नगर के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले 35 वर्षीय दीपक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दुकानदार दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। साथ ही 108 सेवा एम्बुलेंस से घायल को खुटार के सरकारी अस्पताल में ले गए। हादसे के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने घायल दीपक गुप्ता को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दीपक गुप्ता स्कूटी से रामपुर कलां किसी काम से गए थे। वापस लौटते समय किसी बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे यह हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...