Shahjahnpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पुवायां के गांव खांडेपुर निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार रविवार को देर रात बाइक से राजमिस्त्री का काम करके वापस घर आ रहे थे। तभी रास्ते मे गांव धारा के पास राइस मिल के सामने की अज्ञात वाहन चालक ने मनोज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया जिस कारण उसको काफी गम्भीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस पहुँची जिसके बाद एमटी संजय कुमार ने घायल को राहगीरों की मदद से उसे एम्बुलेंस में लिटाया ओर सीएचसी लेकर आएं। हालत गम्भीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.