Shahjahnpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 18 -- Shahjahnpur News: कांट। क्षेत्र के बहरी कुर्रिया पुलिया के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के बरकत निवासी विमलेश (32) पुत्र रामावतार और बरा निवासी जितेंद्र पुत्र रामू बाइक से कुर्रिया कलां से कांट की ओर जा रहे थे। बहरी कुर्रिया पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.