Shahjahnpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायलर
शाहजहांपुर, नवम्बर 4 -- Shahjahnpur News: खुटार। पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला खानका निवासी रहीश (40) मंगलवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह लखीमपुर खीरी के ममरी थाना क्षेत्र स्थित हैदराबाद गांव से ससुराल से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे खुटार-पूरनपुर मार्ग पर सिहुरा तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर हाईवे एंबुलेंस से घायल को सीएचसी खुटार पहुंचाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.