शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: खुटार। कठिना नदी किनारे बकरी चराने गई महिला की बकरी पर अजगर ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डंडों व ईंट-पत्थरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद अजगर से बकरी को छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना गुरुवार शाम ग्राम पंचायत गढ़िया सरेली के मजरा बनकटा के पास हुई। बकरी स्व. रामप्यारे की पत्नी कौशल्या देवी की थी। सूचना मिलने पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई गई है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: पिपरासी दियारा में तेंदुए का आतंक, बकरी को बनाया शिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...