शाहजहांपुर, सितम्बर 13 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। मिर्जापुर क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। पत्र में ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र मिर्जापुर से जुड़े 33/11 केवी उपकेंद्रों से शाम से रात चार बजे तक अत्यधिक बिजली कटौती की जा रही है। इससे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है और ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के साथ ही आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शाम और रात के समय बिजली की अनावश्यक कटौती से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रात में बिजली कटौती से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश ब्लॉक प्रमुख ने बिजली विभाग से आपूर्ति व्...