Shahjahnpur News: अंत्योदय राशन कार्ड की शिकायतों को लेकर डीएसओ से मिले पार्षद
शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लोदीपुर वार्ड में अंत्योदय राशन कार्ड को लेकर मिल रही शिकायतों के संबंध में पार्षद रूपेश कुमार वर्मा 'अन्नू' ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने वार्ड के जरूरतमंद परिवारों की समस्याएं रखते हुए पात्र लोगों को अंत्योदय योजना का लाभ दिलाने की मांग की। पार्षद ने कहा कि पात्र परिवार योजना से वंचित न रहें। वहीं निर्धारित मानकों के विपरीत बने अंत्योदय कार्डों की निष्पक्ष जांच कर अपात्र कार्ड निरस्त किए जाएं और उनके स्थान पर पात्र जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: अपात्र भी ले रहे नि:शुल्क राशन का लाभ, सीएम से शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.