Shahjahnpur News: अंडर-19 क्रिकेट कैंप में बरेली के अनन्त वीर का चयन
शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: बरेली। क्रिकेट के क्षेत्र में बरेली के अनंत वीर ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 टीम के चयन के लिए आयोजित विभिन्न चरणों के ट्रायल और मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन यूपी के अंडर-19 कैंप के लिए हुआ है। अब कैंप में होने वाले मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर संरक्षक आदित्य मूर्ति, सचिव सीताराम सक्सेना, उपाध्यक्ष राजेंद्र मनोहर, ओपी कोहली, नितेश भारद्वाज और कोच अनुज शर्मा समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.