Shahjahnpur News: अंडर-14 ट्रायल मैच में शाहजहांपुर रेड की शानदार जीत
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शाह क्लब मैदान पर शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 ट्रायल मैच में शाहजहांपुर रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर ब्लू को 63 रन से हरा दिया। मुकाबले में रेड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने संतुलित प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर रेड ने निर्धारित 25 ओवर में 113 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि गोपाल ने 33 और मुसेब ने 32 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर ब्लू की ओर से कर्तव्य और अनस अली ने एक-एक विकेट लिया। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर ब्लू की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 50 रन पर सिमट गई। कार्तिकेय ने नौ और दिव्यांश ने छह रन बनाकर संघर्ष किया, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.