नई दिल्ली, मार्च 23 -- Shaheed Diwas 2026: 23 मार्च को पूरे देश में शहीद दिवस मनाया जा रहा है, इसे हम उन सभी वीरों के सम्मान में मनाते हैं, जिन्होंने अपनी कुर्बानी से देश की स्वतंत्रता की राह को आसान बनाया। साल 1931 में इसी दिन भारत माता के 3 वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु ने देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले से लगा लिया था। उन तीनों के बलिदान ने न सिर्फ लोगों के दिलों में देशभक्ति की मशाल जलाई बल्कि सोए हुए देश को जगाने का काम भी किया। इन शहीदों की कुर्बानी हमें हमेशा याद दिलाती रहेगी कि आज की स्वतंत्रता हमें कितनी मुश्किल से मिली है। भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के सम्मान में हम कुछ देशभक्ति से भरी शायरियां आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं। साथ ही 23 मार्च का इतिहास भी बताएंगे।क्या ...