नई दिल्ली, फरवरी 6 -- शबरी जयंती रामभक्तों के लिए बहुत विशेष पर्व है। यह वह दिन है जब भगवान राम ने माता शबरी के जूठे बेर खाकर भक्ति की पराकाष्ठा दिखाई थी। शबरी का प्रेम और प्रतीक्षा आज भी भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है। 2026 में यह पर्व 8 फरवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं सही तिथि, महत्व और पूजा विधि के बारे में।शबरी जयंती की सही तिथि और समय वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 8 फरवरी 2026 को रात 2:54 बजे शुरू होगी और 9 फरवरी को सुबह 5:01 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर शबरी जयंती 8 फरवरी को मनाई जाएगी। यह तिथि विश्वसनीय पंचांगों से ली गई है। 8 फरवरी को ही मुख्य पूजा-अर्चना और व्रत रखा जाएगा।शबरी जयंती का धार्मिक महत्व शबरी जयंत...