नई दिल्ली, जून 19 -- Share Market Today Live 19 June 8:00 AM: भारतीय शेयर मार्केट में लगातार पांच कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद शुक्रवार यानी आज मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी करीब 191 अंकों की छूट पर कारोबार कर रहा है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी के गैप-डाउन खुलने के संकेत मिल रहे हैं।गिफ्ट निफ्टी ने बढ़ाई चिंता सुबह गिफ्ट निफ्टी 24,001 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी फ्यूचर्स का पिछला बंद 24,192 के आसपास था। इससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय बाजार की शुरुआत दबाव में हो सकती है।गुरुवार को लगातार पांचवें दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार गुरुवार को सेंसेक्स 254 अंक चढ़कर 77,409.98 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 भी 82 अंक मजबूत होकर 24,168 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की खरीदा...