नई दिल्ली, जून 10 -- Share Market Today Live 10 June 1:30 PM: शेयर मार्केट रौनक बरकरार है। सुबह सुस्त शुरुआत के बाद दोपहर को सेंसेक्स 621 अंकों की छलांग लगाकर 74540 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में हिन्दुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट 2.29 प्रतिशत, HDFC, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक टॉप पर हैं। निफ्टी 149 अंकों की तेजी के साथ 23391 पर पहुंच गया है। Share Market Today Live 10 June 11:11 AM: शेयर मार्केट तेजी की पटरी पर है। सेंसेक्स 510 अंकों की छलांग लगाकर 74429 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में हिन्दुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट 2 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं। Share Market Today Live 10 June 9:17 AM: खराब ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर मार्केट की आज बुधवार को ओपनिंग सुस्त हु...