नई दिल्ली, जून 11 -- Share Market Today Live 11 June 9:15 AM: ग्लोबल मार्केट से मिले खराब संकेतों के चलते घरेलू शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 367 अंकों के नुकसान के साथ 73615 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 110 अंक गंवाकर 23,104 पर खुला। Stock Market Today Live 11 June 7:50 AM : गिफ्ट निफ्टी करीब 23,169 अंक पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर 23,240.10 से 71.1 अंक नीचे था। इससे संकेत मिल रहा है कि भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज फ्लैट से गिरावट के साथ हो सकती है। Stock Market Today Live 11 June 7:00 AM : अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों ...