नई दिल्ली, जून 18 -- Share Market Today Live 18 June 9:15 AM: ईरान युद्ध के खत्म होने और कच्चे तेल के दाम गिरने के बावजूद आज शेयर मार्केट की शुरुआत लाल निशान से हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23 अंकों की गिरावट के साथ 77132 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 11 अंक नीचे 24074 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की। Share Market Today Live 18 June 8:25 AM: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध के खत्म होने और फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल के अंत में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना के संकेत का असर आज घरेलू शेयर मार्केट पर देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में 120 अंकों की बढ़त इस बात का संकेत है कि आज दलाल स्ट्रीट में रौनक रहेगी। वहीं, एशियाई बाजारों ने हरे निशान में कारोबार किया, जबकि वॉल स...