नई दिल्ली, जून 15 -- Share Market Today Live 15 June 7:00 AM: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबर से सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वहीं, गिफ्ट निफ्टी 227 अंकों की उछाल के साथ 23922 पर ट्रेड कर रहा था। ऐसे में आज घरेलू शेयर मार्केट में तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है। सेंसेक्स 76000 के पार खुल सकता है। बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच समझौता हो गया है और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस खबर के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।जापान का निक्केई 4% उछला जापान का प्रमुख शेयर सूचकांक निक्केई-225 शुरुआती कारोबार में करीब 4% तक चढ़ गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 2.3% तक की तेजी दर्ज की गई। इल...