पीडीडीयू नगर (चंदौली), मार्च 24 -- प्रतापगढ़ के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज होने के बाद चंदौली के पीडीडीयू नगर तहसील में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा बीमार हो गए हैं। सोमवार को जब कार्यालय नहीं पहुंचे तो उनसे फोन पर बात की गई। उन्होंने खुद को अस्वस्थ बताया। वहीं, उनकी पत्नी सदर तहसील की एसडीएम दिव्या ओझा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मौजूद रहीं। चंदौली के सदर तहसील में तैनात दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा ने अपने दामाद एसडीएम अनुपम मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम पर केस की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर होने के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एसडीएम अनुपम तहसील में नहीं दिखे तो इसे लेकर कई तरह की चर्चा होती रही। यह भी पढ़ें- SDM Vs SDM; प...