कोटा, अगस्त 6 -- टोंक देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुए चर्चित एसडीएम थप्पड़कांड मामले में आरोपी नरेश मीणा गुरुवार को सरेंडर करने के लिए नगरफोर्ट पहुंच गए। वे जयपुर से सुबह करीब 10:30 बजे समर्थकों के काफिले के साथ रवाना हुए थे और दोपहर 12:22 बजे नगरफोर्ट पहुंचे। यहां हजारों समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। अब उन्होंने नगरफोर्ट थाने में सरेंडर किया। जयपुर-कोटा हाईवे पर समर्थकों की भीड़ नरेश मीणा के जयपुर से टोंक तक के सफर के दौरान जयपुर-कोटा हाईवे पर कई स्थानों पर समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। नगरफोर्ट पहुंचने पर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बूंदाबांदी के बीच समर्थकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया, जिससे क्षेत्र में काफ...