हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 8 -- बलिया जिले की बैरिया तहसील में तैनात एसडीएम आलोक प्रताप सिंह अपने ही पालतू कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। कुत्ते के हमले में उनके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। हाथों में चोट के कारण वह छुट्टी के आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर भी नहीं कर सके और उन्हें अंगूठे का निशान लगाना पड़ा। यह आवेदन पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल वह इलाज के लिए अवकाश पर चले गए हैं।एसडीएम को पालतू कुत्ते ने काटा बताया जा रहा है कि होली से एक दिन पहले एसडीएम आलोक प्रताप सिंह के माता-पिता उनसे मिलने बैरिया आए थे। 3 मार्च की सुबह सभी लोग आवास के लॉन में बैठकर चाय पी रहे थे। उसी दौरान उनका पालतू कुत्ता काफी उत्साहित होकर भौंकने लगा। एसडीएम कुत्ते का पट्टा पकड़कर उसे अपने माता-पिता की ओर ले जा रहे थे। इसी दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.