नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- भारत ने पाकिस्तान को एससीओ सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद, यह पहली बार है जब भारत ने पाकिस्तान को कोई निमंत्रण भेजा है। भारत ने पाकिस्तान के नेशनल हेरिटेज और कल्चर मंत्री औरंगजेब खान खीची को इन्वाइट किया है। शंघाई सहयोग संगठन का सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम, 20-21 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाला है। भारत ने आखिरी बार पाकिस्तान के किसी सीनियर मंत्री की मेजबानी मई 2023 में की थी। उस वक्त, पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एससीओ विदेश मंत्रियों की मीटिंग के लिए गोवा आए थे। पाकिस्तान के मंत्री को आमंत्रित करना दिल्ली की जिम्मेदारी का हिस्सा है। वजह, उसे सभी एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करना होता है। उसने एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की मेज...