नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- School Closed: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम के मिजाज को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड में आ गयी है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। जबकि कई जिलों में कक्षा 12 तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। रविवार की वजह से कल भी स्कूल बंद रहेगा। यानी बच्चों की दो दिन की छुट्टी हो गई है। प्रयागराज, कौशांबी, कानपुर, जालौन, फतेहपुर, लखनऊ, उन्नाव और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में पिछले 48 घंटों से रुक रुककर हो रही बारिश के चलते कई इलाके टापू की शक्ल में तब्दील हो चुके हैं। सड़कों पर यातायात काफी कम देखा जा रहा है। जलभराव से निचले इलाकों में बरसात का पानी घरों में प्रवेश कर गया है। भारी बारिश के चलते बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर, ब...