मेरठ, जुलाई 9 -- School Closed Nine District: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में यूपी कुछ इलाकों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें राज्य भर में मानसून की गतिविधि तेज होने के कारण भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। बारिश को देखते हुए नौ जिलों में 10 जुलाई शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसमें मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और कासगंज में 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। सभी जिलों के डीएम के अनुसार लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि डीएम के आदेश का सभी विद...