हल्द्वानी, मार्च 17 -- PMAY Camps in Banbhoolpura: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4300 से अधिक परिवारों के लिए शिविर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मंगलवार से इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि क्षेत्र में आवास योजना के फॉर्म बांटने का प्रशिक्षण आज से शुरू कर दिया गया है। तीन दिनों तक स्थानीय स्तर पर फॉर्म वितरण किया जाएगा। इसके बाद 21 मार्च से छह स्थानों पर शिविर लगाकर प्रभावित परिवारों से फॉर्म भरे जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- कब्जाधारी रेलवे को न बताएं इस्तेमाल ...