नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- SBI SCO Online Form 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जैसे देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के साथ जुड़ने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 207 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 04 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 25 सितंबर 2026 तक बैंक के आधिकारिक पोर्टल sbi.bank.in या onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।योग्यता और शैक्षणिक मानदंड एसबीआई एससीओ भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अलावा, ज...