नई दिल्ली, अगस्त 17 -- SBI PO Result 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना संजोए बैठे लाखों युवाओं के लिए अगस्त का यह महीना किसी इम्तिहान से कम नहीं रहा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी PO पद के लिए जो भर्ती परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित की थी, उसका नतीजा अब कभी भी जारी हो सकता है। देशभर के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब हर रोज बैंक की वेबसाइट को खंगाल रहे हैं इस उम्मीद में कि उनका स्कोरकार्ड सामने आ जाए। बता दें कि यह भर्ती अभियान इतना बड़ा है कि इसने 12 लाख से ज्यादा आवेदन खींच लिए हैं। जाहिर सी बात है जब आवेदकों की संख्या इतनी विशाल हो और सीटें सीमित हों, तो मुकाबला उतना ही कड़ा होगा। कुल मिलाकर 1500 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें 1446 सामान्य पद हैं जबकि 54 पद बैकलॉग श्रेणी के हैं। यानी...